" गुरु केवल वह नहीं जो हमें क्लास में पढ़ाते हैं बल्कि हर वो पवित्र व्यक्तित्व जिससे हम कुछ न कुछ सीखते हैं वह हमारे गुरु है.||
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई, प्रणाम 🙏"
माता रोज़नी देवी छठू राम डिग्री महाविद्यालय, मैरवा, जिला – सिवान के सेवतापुर पंचायत के ग्राम डोमडीह में अवस्थित है। इसकी स्थापना समाजसेवी छठू राम जी के मित्र श्री ललन तिवारी जी जो ग्राम फरछूआ पोस्ट विष्णुपुरा थाना मैरवा जी के द्वारा क्षेत्रीय लोगों के बैठक कर सन 1993 में की गई। यह महाविद्यालय जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से संबंध इकाई। इस महाविद्यालय को 03–02–2011 को स्थायी संबोधन बिहार सरकार द्वारा मिला फिर दिनांक 24–01–2012 को प्राचार्य सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का अतिरिक्त पद सहित किया गया जिससे आज तक इस महाविद्यालय में बच्चे एवं बच्चियों का नामांकन एवं परीक्षा फल सुव्यवस्थित रूप से होता चला आ रहा है। इसकी विशेषता यह है कि यह सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित है। जिससे अति गरीब एवं पिछड़े परिवार के बच्चे एवं बच्चियाँ इस महाविद्यालय से सुचारु रूप से सुविधाजनक तरीके से शिक्षा ग्रहण करते आ रहे हैं।
